हिसाब का लोचा –पिताजी ने ₹1000 कॉलेज खर्च के लिए दिए रुपये थे
हिसाब का लोचा भाग 1
पिताजी ने ₹1000 कॉलेज खर्च के लिए दिए रुपये थे
₹400 की फीस दी ₹600 बचे
₹300 किराया खर्च ₹300 बचे
₹180 खाना खर्च ₹120 बचे
₹120 पिताजी को वापस किये ₹000 बचे
कुल जोड़ ₹1000 ₹1020
सुबह से पिताजी डंडा लेकर पीछे घूम रहे हैं ₹20 वापस का क्या लोचा है । इस लोचे ने सुबह से दिमाग खराब कर रखा है। ₹20 कहां से आए अगर आपके पास हल हो तो बता दीजिए।
हिसाब का लोचा भाग 2
तीन मित्र ₹1500 एकत्रित करके एक टी. वी. खरीदने के लिए एक दुकान पर गए। इसके लिए तीनों मित्रों ने पांच ₹500 हिस्सेदारी की जब दुकान पर पहुंचे तो दुकान का मालिक दुकान पर नहीं था और नौकर उसका मूल्य नहीं जानता था। उसने टीवी का दाम ₹1500 बताया तीनों दोस्तों ने 1500 रुपए देकर टीवी खरीद लिया।
इसी समय मालिक आ गया उसने पूछा यह लोग क्या खरीद कर ले गए हैं तो नौकर ने बताया टीवी जो मैंने इनको ₹1500 में बेचा दिया है।
इस पर मालिक बोला कि टी.वी. की कीमत ₹1000 थी इसलिए ₹500 उन्हें वापस करके आओ।
वह नौकर उन तीनों दोस्तों की तरफ दौड़ा लेकिन उन तीनों दोस्तों के पास जाने से पहले उसने ₹200 अपनी जेब में रख लिए और उनके पास जाकर बोला भाईयो मालिक आ गए । उन्होंने तुम्हें ₹300 वापस करने के लिए कहा है।
तीनों दोस्त ₹300 पाकर बहुत खुश हुए और उन तीनों ने सौ सौ रुपए बांट लिए। इस प्रकार उन्हें टीवी ₹1200 का पड़ा।
परंतु
यदि टीवी ₹1200 का है और ₹200 नौकर के पास है तो कुल मिलाकर ₹1200 +200=1400 हुए जबकि इन लोगों ने पंद्रह ₹1500 दिए थे, तो ₹100 कहां गए।
आज तक समझ नहीं आया।
Comments
Post a Comment