राजा विक्रमादित्य का प्रश्न दुनिया का सबसे बड़ा दानी कौन ?
राजा विक्रमादित्य का प्रश्न दुनिया का सबसे बड़ा दानी कौन ? राजा विक्रमादित्य की एक कथा आती है कि एक बार राजा विक्रमादित्य बहुत सारे ब्राह्मणों और संतों को भोजन के लिए बुला लिया। संत ब्राह्मण के भोजन करने के उपरांत विक्रमादित्य ने उनसे पूछ लिया कि दुनिया का सबसे बड़ा दानी कौन है ? दुनिया का सबसे बड़ा दान दाता कौन है ? जितने ब्राह्मण और संत बैठे थे सबने कह दिया दुनिया का सबसे बड़ा दानी राजा विक्रमादित्य है। दुनिया का सबसे बड़ा दानदाता राजा विक्रमादित्य अवंती का नरेश है। परंतु एक संत चुप बैठा था। वह मुंह उतार कर बैठ गया। उसने नहीं कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा दानी राजा विक्रमादित्य है। वह बोला ही नहीं । उसने नहीं बोला दुनिया का सबसे बड़ा दानदाता राजा विक्रमादित्य है। उसके मुख से न तो शब्द न हीं आवाज निकली। राजा विक्रमादित्य ने देखा कि एक संत बहुत देर से बैठा है चुप होकर बैठा है। सबने बोला पर य नहीं बोला । इनका मुख उतरा हुआ है। इसका चेहरा उतरा हुआ है। जरा मैं इससे पूछूंगा जरूर इसके मन में कुछ चल रहा है। राजा विक्रमादित्य ने उसको बुलाया और बुलाकर पूछा ...